डाॅकलम तनाव का हल संभव
चीन भारत से युद्ध करना नहीं चाहेगा
-
2017-08-01 12:32 UTC
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के चीन दौरे और उनकी वहां के नेताओ से बातचीत के बाद दो बातें साफ हो गई हैं। पहली बात तो यह है कि भले ही चीन का मीडिया भारत के खिलाफ आग उगल रहा हो और युद्ध की धमकी दे रहा हो, लेकिन चीन का राजनैतिक नेतृत्व युद्ध की ओर बढ़ने में दिलचस्पी नहीं रखता। दूसरी बात यह सामने आई है कि भारत और चीन में से कोई भी पक्ष ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहता है, जिसके कारण डाॅकलम में स्थिति और भी भयानक हो।