इवीएम पर घमसानः कमजोर है निर्वाचन आयोग का पक्ष
- 2017-04-04 10:16 UTCमध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा के दो क्षेत्रों के उपचुनाव में इस्तेमाल हो रहे पेपर ट्रेल पर्ची के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर अलग अलग बटन दबाने पर सभी से भाजपा के कमल निशान छपी पर्ची निकलने के बाद इवीएम विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आते ही बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया था कि मशीनों में छेड़छाड़ के द्वारा मतों की हेराफेरी हुई है और अन्य उम्मीदवारों के मिले मत भी भाजपा उम्मीदवारों को ट्रांस्फर कर दिए गए हैं। इस तरह का आरोप लगाते हुए मायावती ने नतीजों को वापस लेने और बैलट पत्र के इस्तेमाल से फिर से चुनाव कराने की मांग कर दी थी।