उत्तर प्रदेश का चुनावी नतीजा: मशीन की गड़बड़ी नहीं मौन ओबीसी क्रांति
- 2017-03-14 13:43 UTCउत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजे न्रिश्चय ही चैंकाने वाले हैं। जब से मतदाताओं का मत देने का प्रतिशत बढ़ा है, तब से अनेक प्रदेशों में चैकाने वाले नतीजे आते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिल गई थीं। बिहार में लालू, नीतीश और कांग्रेस के गठबधन को 178 सीटें हासिल हो गईं। उसी तरह चैकाते हुए उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों को 325 सीटें आ गईं, जो एक रिकाॅर्ड है, क्योंकि आजादी के बाद कभी भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी और गठबंधन को इतनी सीटें नहीं मिली थीं।