तमिलनाडु के राज्यपाल का निर्णय सराहनीय
अलग थलग पड़े करुणानिधि
-
2016-10-13 15:51 UTC
डीएमके नेता करुणानिधि ने अवसरवादिता की हद कर रखी है। जब से मुख्यमंत्री जयललिता इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुइ हैं, वह प्रशासन को लेकर हंगामा मचा रहे हैं और कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में प्रदेश का प्रशासन पंगु हो गया है और कावेरी जल जैसे महत्वपूर्ण मसले पर कोई निर्णय लेने वाला नहीं है।