अनेक मोर्चे पर विफल हो रहे हैं मोदी
आने वाले दिनों में भाजपा को मिलेगी कड़ी चुनौतियां
-
2016-09-06 08:04 UTC
नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल का लगभग आधा समय पूरा करने वाले हैं। अनेक अखबार और समाचार चैनल उनके, उनकी सरकार और उनकी पार्टी के बारे में लोगों का मूड जानने के लिए सर्वे करवा रहे हैं। अनेक सर्वेक्षणों के नतीजे सामने भी आ गए हैं। सभी सर्वेक्षणों के नतीजे कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब उतने लोकप्रिय नहीं रहे, जितने वे 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले थे। लेकिन नतीजे यह भी कहते हैं कि लोकप्रियता के मामले में वे अभी भी अपने सभी राजनैतिक प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं।