सिंहस्थ में उज्जैन को मिला अस्पताल की सौगात
महिलाओं व बच्चों के लिए उज्जैन में बना अति आधुनिक अस्पताल
-
2016-05-13 10:35 UTC
मध्यप्रदेश के उज्जैन में हो रहे सिंहस्थ कुंभ के बहाने प्रदेश को बच्चों एवं महिलाओं के लिए एक बड़े उच्च तकनीक वाले अति आधुनिक अस्पताल की सौगात मिली है। यह अस्पताल नई तकनीक से लैस है, जो गंभीर से गंभीर बीमारियों के इलाज उपलब्ध कराने में सक्षम होगा। सिंहस्थ में कई निर्माण कार्य किए गए हैं, उनमें से यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। अस्पताल भवन का नाम ‘‘चरक भवन’’ रखा गया है।