रैंकिंग घोटाले ने नीतीश सरकार को हिलाया
संगठन छात्रों की बदहाली पर हो रही है चर्चा
-
2016-06-19 05:01 UTC
पटनाः घोटालों की भूमि बिहार में एक और घोटाले की चर्चा हो रही है और यह घोटाला रैंकिंग घोटाला के नाम से जाना जा रहा है। राजनीतिज्ञों, नौकरशाहों और व्यापारियों का एक काॅकस इस घोटाले को अंजाम दे रहा है। यह कोई ताजातरीन घोटाला नहीं है, बल्कि बिहार में बरसों से चल रहा है। शिक्षा माफिया बिहार में बहुत समय से हरकत में हैं। वे चुपचाप गुपचुप तरीके से अपना काम करते हैं। लेकिन इस बार मीडिया की सक्रियता के कारण इस रैंकिंग घोटाले का पर्दाफाश हो गया।