आरक्षण मसले पर भारी पड़ रहे हैं मोदी
नीतीश और लालू के पास जवाब नहीं
-
2015-11-02 10:20 UTC
लालू यादव और नीतीश ने जब बिहार में आरक्षण को एक चुनावी मुद्दा बनाया था, तो उन्हें इसका अंदाज नहीं था कि यह मुद्दा ऐसा मोड़ ले लेगा, जहां उनको लेने के देने पड़ने लगेंगे। नरेन्द्र मोदी ने अब आरक्षण के उनके ही हथियार से उन पर ही हमला करना शुरू कर दिया है और उनके पास बचाव में कुछ कहने को रह नहीं गया है।