दिल्ली चुनाव का उत्तर प्रदेश पर असर
भाजपा नेताओं ने बाहरी लोगों को पार्टी में लेने के खिलाफ आगाह किया
-
2015-02-24 11:00 UTC
लखनऊः दिल्ली विधानसभा चुनाव में सदमा पाने के बाद उत्तर प्रदेश के नेताओं को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह अपने काम करने की शैली में अब बदलाव करेंगे। उन दोनों नेताओं की कार्यशैली में बदलाव को 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों की सफलता के लिए जरूरी माना जा रहा है।