प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बंगाल रैली प्रदेश भाजपा में जोश भरने में नाकाम
बंगाली गौरव की पुनर्स्थापना का उनका आह्वान लोगों को रास नहीं आ रहा
-
2025-07-21 10:37 UTC
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को दुर्गापुर रैली में पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंका, जो एक कमज़ोर आह्वान ही साबित हुआ। उनकी रैली बंगाल भाजपा में जोश भरने में भी नाकाम रही। उन्होंने भाजपा के प्रति बंगाली भावना को भड़काने के लिए अपने 34 मिनट के संबोधन में बंगाली "अस्मिता" (गौरव) की बात की, लेकिन राज्य में उनकी प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी ममता बनर्जी ने पहले ही कई भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी लोगों को बांग्लादेशी बताये जाने के विरोध में कोलकाता में एक विशाल जुलूस निकालकर उन्हें मात दे दी है।