Skip to main content

View Articles

समूह 20 के दुविधाग्रस्त नेता दुनिया को संकट से निजात नहीं दिला सकते

अवधेश कुमार - 2010-07-03 09:35 UTC
यह अब एक परंपरा की तरह कायम हो गया है। जहां भी दुनिया के प्रमुख देश विश्व अर्थव्यवस्था पर विचार-विमर्श करने या कुछ निर्णय करने के लिए एकत्रित होते हैं, वहां आयोजन के समानांतर विरोध प्रदर्शन चलते रहते हैं। धीरे-धीरे ये विरोध प्रदर्शन उग्र होते जा रहे हैं। पिछले साल लंदन में हुए समूह आठ एवं समूह 20 सम्मेलन के दौरान जितना उग्र प्रदर्शन हुआ उसे भुलाया नहीं जा सकता। अभी 26-27 जून को टोरंटो में विश्व की आर्थिक महाशक्तियों के संगठन समूह आठ एवं उभरती हुई नई आर्थिक शक्तियों के देश समूह 20 के संयुक्त सम्मेलन के बाहर प्रदर्शनकारियों ने जैसा आक्रामक विरोध किया, वह भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है। उतनी हिसा, तोड़फोड़ और आगजनी की कल्पना कनाडा सरकार को भी नहीं थी। कुछ लोगों को इस शर्त्त पर प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी कि वे शांतिपूर्ण तरीका अपनाएंगे, किंतु ऐसा नहीं हुआ।

अमेरिकी राजनीति में भारतीयों की संख्या बढ़ी

बढ़ता आर्थिक प्रभुत्व एक बड़ी उपलब्धि
कल्याणी शंकर - 2010-07-02 10:34 UTC
वाशिंगटनः साउथ कैरोलिना के गवर्नर पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी प्राप्त करने की होड़ में निक्की हैली और भी आगे बढ़ गई हैं। इसके साथ अब लोगों की नजर भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के अमेरिकी राजनीति में बढ़ती पैठ पर नजर है। अगर निक्की नवंबर में होने वाले गवर्नर का चुनाव जीत जाती हैं, तो वह न केवल साउथ कैरालिना की पहली महिला गवर्नर होंगी, बल्कि अल्पसंख्यक रेस की पहली गवर्नर भी होंगी। उसके बाद 38 वर्षीय निक्की बाबी जिंदल के बाद अमेरिका के किसी राज्य की गवर्नर बनने वाली दूसरी भारतीय अमेरिकी होगी। बाबी जिंदल 39 साल के हैं और वे लुइसियाना के गवर्नर हैं।

भारत-दक्षिण अफ्रीका व्यापार

मनीष देसाई - 2010-06-30 13:17 UTC
दक्षिण अफ्रीका 1946 के पहले भारत का प्रमुख व्यापार सहयोगी थी और तब भारत के कुल निर्यात का 5 प्रतिशत भाग इसी देश को होता था । परन्तु दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीति अपनाए जाने के बाद भारत पहला देश था जिसने 1949 में उसके साथ व्यापार संबंध समाप्त कर दिये । बाद में उस पर राजनयिक व्यापारिक, सांस्कृतिक और खेलकूद के सभी तरह के संबंधों पर रोक लगा दी । भारत दक्षिण अफ्रीका में सरकार के रंगभेद युग का सबसे मुखर आलोचक बना रहा । अपनी इसी नीति के कारण दक्षिण अफ्रीका और अन्य अफ्रीकी देशों में भारत के प्रति भारी सद्भावना देखी जाती रही।

जी-20 सम्मलेन से बढ़ी भारत की साख!

ओ.पी. पाल - 2010-06-29 10:08 UTC
भारत की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है कि कनाडा के टोरटों में संपन्न हुए जी-20 सम्मेलन में जा यूरोपीय देशों की अर्थव्यवस्था की चर्चा हुई तो वैश्विक मंदी के दौरान जा अधिकांश देशों की अर्थव्यवस्था पटरी से उतरती नजर आई तो ऐसे में भारत ने अर्थव्यवस्था का संतुलन बनाने के लिए जो उपाय किये गये, जिसके लिए सम्मेलन में भारत की सरहाना हुई। वहीं इस सम्मेलन में भारत व कनाड़ा के बीच असैन्य परमाणु करार भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

बांग्लादेश भारत को व्यापार का रास्ता देगा

संपर्क बढ़ाने के प्रयास जारी
आशीष बिश्वास - 2010-06-28 08:50 UTC
कोलकाताः भारत और बांग्लादेश के आपसी रिश्ते में आगामी 16 जुलाई का दिन एक ऐतिहासिक दिन होगा। उस दिन भारत पहली बार बांग्लादेश की जमीन का इस्तेमाल किसी तीसरे देश के साथ व्यापार में रास्ते के रूप में करेगा।

आतंकी हाफिज़ को बचाना चाहता है पाक!

ओ.पी. पाल - 2010-06-28 08:40 UTC
पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद की भारत के खिलाफ जहरीले प्रहार को लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता करार दिया और उसकी जहरीली जुबान पर ताला लगाने से इंकार कर दिया है। इसका मतलब साफ है कि पाकिस्तान हाफिज सईद के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करना चाहता है? लेकिन सवाल है कि यदि पाकिस्तान का यही रवैया रहा तो भारत और पाकिस्तान की बातचीत आगे कैसे बढ़ सकेगी।

अफगान-पाक रणनीति पर ओबामा की उलझनें

अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर भारत को चिंता
कल्याणी शंकर - 2010-06-25 11:38 UTC
वाशिंगटनः भारत पाकिस्तान के बीच अच्छे संबंध क्या ओबामा की अफगानिस्तान नीति की मुख्य रणनीति है? क्या इसके कारण ही अमेरिका भारत और पाकिस्तान को बातचीत में लगे रहने के लिए दबाव डाल रहा है? कुछ समस पहले वाल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट में छपा कि ओबामा ने एक गुप्त सरकुलर जारी किया है, जिसके तहत भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने को कहा गया है, ताकि अमेरिका पाकिस्तान से अफगानिस्तान के मसले पर ज्यादा ज्यादा से ज्यादा मदद पा सके। इसके कारण ही भारत और पाकिस्तान आपस में बातचीत में लगे हुए हैं।

प्रथम अंतर्राष्ट्रीय शास्त्रीय तमिल सम्मलेन

प्रो0 एम नागनाथन - 2010-06-24 09:09 UTC
तमिलनाडु के कोयंबटूर में पांच दिवसीय प्रथम अंतर्राष्ट्रीय शास्त्रीय तमिल सम्मेलन इस महीने की 23 तारीख से हो रहा है। यह साहित्यिक-सांस्कृतिक समारोह आधुनिक तमिलनाडु के इतिहास में सबसे बड़ा समागम है।

बांग्लादेश ने चीन के साथ अपने सैनिक संबंध बढ़ाए

भारत को इसके असर का आकलन करना होगा
आशीष बिश्वास - 2010-06-24 07:58 UTC
कोलकाताः भारतीय नीतिनिर्धारको के कलए यह अचरज की बात हो सकती है, लेकिन सचाई यही है कि बांगलादेश की वर्तमान सरकार विदेशों से हथ्यिार खरीदने के मामले में मुख्य विपक्ष बांग्लादेश देश नेशनल पार्टी से अलग नहीं है। खासकर जब चीन से हथियार खरीदने का मामला हो, तो फिर तो कतई अलग नहीं है।

क्या विश्वास बहाली में सार्थक होगी भारत-पाक वार्ता?

ओ.पी. पाल - 2010-06-23 09:06 UTC
भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी सांन्धों को सुधारने की दिशा में दोनों देशों के बीच सचिव स्तर की बातचीत 24 जून को इस्लामाबाद में होने जा रही है, जिसका पहला मकसद एक-दूसरे के प्रति विश्वास और भरोसे को बहाल करना है ताकि पडोसियों के बीच अन्य मुद्दों पर वार्ताएं करने के लिए सहमति का माहौल तैयार किया जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि हालांकि मुंबई हमले के बाद अभी तक पाकिस्तान ने कोई ऐसा प्रमाण नहीं दिया है कि दोनों देशों के बीच शुरू हुई बातचीत का वातावरण उत्साहवर्धक हो, लेकिन एक-दूसरे के बीच विश्वास और भरोसे की खाई को पाटने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत का सिलसिला चलता रहना चाहिए। बातचीत से ही एक अनुकूल वातावरण की जमीन तैयार की जा सकती है।
Collapse/expand modules below