Skip to main content

View Articles

संकट में केरल की यूडीएफ सरकार

मुख्यमंत्री चांडी फंस सकते हैं कानूनी पचड़े में
पी श्रीकुमारन - 2013-04-04 16:23 UTC
तिरुअनंतपुरमः केरल के वनमंत्री गणेश कुमार के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति में तूफान खड़ा हो गया और ओमन चांडी की यूडीएफ सरकार अपने कार्यकाल के सबसे गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है। खुद मुख्यमंत्री चांडी की प्रतिष्ठा को काफी ठेस पहुंची है और वे खुद कानूनी पचड़े में फंसने की कगार पर खड़े दिखाई दे रहे हैं।

राहुल को लेकर कांग्रेस की झिझक

अनिर्णय का आखिर कारण क्या है?
उपेन्द्र प्रसाद - 2013-04-03 11:36 UTC
राहुल गांधी कांग्रेस के उपाध्यक्ष तो बन गए हैं और उसके बाद उन्होंने संगठन के कामकाज को भी पूरी तरह देखना शुरू कर दिया है, लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें पेश करने की बात को लेकर कांग्रेस के अंदर अनिर्णय बरकरार है। राहुल गांधी ने खुद कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रधानमंत्री बनने की नहीं है, बल्कि उनका ध्यान कांग्रेस को मजबूत बनाने की है। किसी नेता का इस तरह का बयान अपने आपमें अटपटा नहीं माना जा सकता। आखिर कौन समझदार नेता यह कहना चाहेगा कि वह प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखता है?

मोदी की बंगाल यात्रा से ममता सांसत में

प्रदेश के उद्यमी गुजरात के मुख्यमंत्री के स्वागत को तैयार
आशीष बिश्वास - 2013-04-03 05:09 UTC
कोलकाताः आगामी 9 अप्रैल को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी कोलकाता की यात्रा पर आ रहे हैं। उस दिन वे एक पंच सितारा होटल में प्रदेश के उद्यमियों को संबांेधित करेंगे। उनकी उस बैठक में प्रदेश के 2500 उद्यमियों ने शामिल होने की इच्छा जताई है, पर दुर्भाग्य से जिस हाॅल में उनकी बैठक होने वाली है, उसमें मात्र. 1000 लोगों को बैठाने की ही क्षमता है।

चौहान ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ग्रामीणों पर डाले डोरे

बिजली की उपलब्धता और गेहूं की खरीद पर जोर
एल एस हरदेनिया - 2013-04-02 09:07 UTC
भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने प्रदेश के ग्रामीण मतदाताओं को लुभाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। ऐसा वे आगामी नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर कर रहे हैं। ग्रामीण मतदताआंे का समर्थन जीतने के लिए उन्होंने तीन स्तरीय रणनीति बनाई है। पहला स्तर गांव के लोगों को बिना रूके 24 घंटे तक घरेलू उपयोग के लिए लगातार बिजली उपलब्ध कराने का है। दूसरा स्तर 8 घंटे तक खेती के लिए लगातार बिजली उपलब्ध कराने का है। तीसरे स्तर के रूप में उन्होंने प्रदेश के सभी गांवों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद को एक रणनीति के रूप में अपनाया है।

बिहार को पिछड़ा घोषित करने का खेल

नीतीश यूपीए मिलकर धूल झोंक रहे हैं
नन्तू बनर्जी - 2013-03-31 04:55 UTC
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पता है कि वर्तमान यूपीए सरकार के पास बिहार को पिछड़ा राज्य का दर्जा देने की ताकत ही नहीं है। यूपीए सरकार को भी इस तथ्य की जानकारी है। इसके बावजूद दोनों बिहार को पिछड़ा राज्य घोषित करने अथवा विशेष राज्य का दर्जा देने और विशेष पैकेज देने की बातें कर रहे हैं। ऐसा करके वे लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं।

तीसरे मोर्चे की हकीकत

इसका रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है
कल्याणी शंकर - 2013-03-31 04:48 UTC
कांग्रेस और भाजपा को बाहर रखते हुए अन्य पार्टियों द्वारा आपस में मिलकर मोर्चा बनाने का प्रस्ताव नया नहीं है। इस तरह के प्रस्ताव जब तब आते रहे हैं। इस बार समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह तीसरे मोर्चे के गठन की बात कर रहे हैं। सांगली की एक सभा में उन्होंने कहा कि सामाजिक बदलाव में लगी पार्टियों को आपस में मिलकर एक मोर्चा बनाना चाहिए। उन्होंने अपने इस प्रस्ताव में महाराष्ट्र, बिहार और अपने उत्तर प्रदेश की पार्टियों का नाम लिया।

मोदी का विकास कार्ड

सांप्रदायिकता से विकास की ओर मुड़ने की रणनीति नर्इ नहीं
अमूल्य गांगुली - 2013-03-28 11:48 UTC
नरेन्द्र मोदी द्वारा सांप्रदायिकता से हटकर विकास को अपनी रणनीति बनाना कोर्इ पहली घटना नहीं है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। हालांकि मोदी के मामले में यह पूरी तरह एक अलग मामला है। ऐसा उन्होंने इसलिए किया, क्योंकि उन्हें इस बात का अहसास हो गया कि सांप्रदायिकता की रणनीति से उन्हें कुछ हासिल होने वाला नहीं है।

आडवाणी के क्यों कायल हो रहे हैं मुलायम?

भाजपा के अंदर नरेन्द्र मोदी के उभार को रोकने की कोशिश
उपेन्द्र प्रसाद - 2013-03-26 12:05 UTC
मुलायम सिंह यादव करें आडवाणी की प्रशंसा, तो अनेक लोगों की भौंहे तनना स्वाभाविक है, क्योंकि भाजपा नेता आडवाणी की मुख्य राजनैतिक पूंजी बाबरी मस्जिद को ढहाने के लिए जिम्मेदार 1990 की राम रथ यात्रा है, तो मुलायम सिंह यादव की मुख्य राजनैतिक पूंजी उस यात्रा की समाप्ति के बाद अयोध्या में बाबरी मस्जिद को आडवाणी समर्थकों से बचाने के लिए हिंदुओं पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग। एक का नाम बाबरी मस्जिद तोड़ने से जुड़ा हुआ है, तो दूसरे का नाम मस्जिद बचाने के लिए की गई कार्रवाई के लिए।

लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो रहा है उत्तर प्रदेश

सभी पार्टियों की नजर केन्द्र पर
प्रदीप कपूर - 2013-03-25 10:37 UTC
लखनऊः केन्द की घटनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश की पार्टियां समय से पहले ही लोकसभा चुनाव की उम्मीद कर रही है। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल मई, 2014 तक है, लेकिन पार्टियों को लग रहा है कि यह समय से पहले इसी साल के सितंबर या अक्टूबर महीने मंे हो सकते हैं।

गुजरात बनाम बिहार मॉडल, किंगमेकर बन सकते हैं नीतीश

कल्याणी शंकर - 2013-03-22 10:24 UTC
अब वह जमाना लद गया जब राष्ट्रीय नेता राज्यों में जाकर रैलियों को संबोधित किया करते थे। अब जमाना पलट गया है और उलटी गंगा बहने लगी है। अब क्षेत्रीय नेता जब तब दिल्ली में आते हैं और रैली करके या किसी अन्य तरीके से यहां के लोगों को संबोधित करके अपनी ताकत का अहसास कराके चले जाते हैं।