Skip to main content

View Articles

झारखंड सरकार की गुत्थियां: अपने ही जाल में भाजपा फंसी

उपेन्द्र प्रसाद - 2010-05-22 09:38 UTC
नई दिल्लीः झारखंड की राजनीति भाजपा के गले की फांस बन गई है। उसने अपने आपको एक ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है, जहां वह अपने आपको विचित्र स्थिति में पर रही है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति तो पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी की हो रही है, जो पार्टी के शीर्ष पद पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की क्पा से पार्टी के एक जूनियर नेता होने के बावजूद पिराजमान हो गए हैं।

डॉप्लर मौसम रेडार : सटीक पूर्वानुमान प्रणाली

विशेष संवाददाता - 2010-05-21 09:41 UTC
नयी दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग अपने पर्यवेक्षण तंत्र का आधुनिकीकरण कर रहा है। इसके लिए वह पूरे देश में अपने पुराने तथा पांरपरिक रेडारों के स्थान पर चरणबद्ध तरीके से एस-बैंड वाले डॉप्लर मौसम रेडारों को लगा रहा है। यह रेडार दिल्ली तथा इसके आसपास के इलाके में ख़राब मौसम की जानकरी देने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभएगा।

चक्रवाती समुद्री तूफान लैला से निबटने के लिए सशस्त्र बल तैयार

विशेष संवाददाता - 2010-05-21 09:38 UTC
नयी दिल्ली: आन्ध्र प्रदेश के तटीय इलाकों को प्रभावित करने वाले चक्रवाती समुद्री तूफान से निबटने के लिए सशस्त्र बल नागरिक प्रशासन के साथ सहयोग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

यूपीए में एकता की कमी

सोनिया की सरकार पर पकड़ मजबूत
कल्याणी शंकर - 2010-05-21 09:31 UTC
एक साल पूरा होने पर मई 2005 में मनमोहन सिंह ने अपनी सरकार को 10 में से 6 अंक दिए थे। क्या वे इस बार भी अपनी सरकार के पूरा होने पर उसी तरह का दावा कर सकते हैं? और जनता इस बार उनकी सरकार की उपलब्धियों के बारे में क्या राय रखती है? दोनों सरकारों की उपलब्धियो की तुलना करने के पहले यह भी समझना होगा कि किन परिस्थितियों में दोनों बार मनमोहन सिंह की सरकार बनी?

सरकार के पूरे हुए एक साल,लेकिन जनता रही बेहाल

एस एन वर्मा - 2010-05-21 03:14 UTC
नई दिल्ली। यूपीए सरकार टू कल 22 मई को अपना पहला वर्षगांठ मनाने जा रही है। इस अवसर पर रेस कोर्स स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक साल के सरकार के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी पेश करेंगे। इसके बाद वे आमंत्रित पत्रकारों के साथ रात्रि भोज भी करेंगे। सोमवार को प्रधानमंत्री नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सुबह साढे़ दस बजे प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे हैं।

शहरीकरण और स्वास्थ्य

ए एन खान - 2010-05-20 10:57 UTC
तेजी से बढत़ा हुआ शहरीकरण और शहरों की जनसंख्या में हो रही बढा़ेत्तरी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रमुख चुनौतियों के रूप में देखा जाता रहा है । अनुमान है कि 1990 और 2025 के बीच विकासशील देशों में शहरी आबादी में तीन गुनी वृद्धि हो चुकी होगी और यह कुल जनसंख्या के 61 प्रतिशत के बराबर हो गयी होगी । इस बढत़ी हुई शहरी आबादी को देखते हुए पानी, पर्यावरण, हिंसा और चोट , गैर संचारी रोगों जैसी स्वास्थ्य संबंधी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है । इसके अलावा, तम्बाकू के उपयोग, अस्वास्थ्यकर आहार, शारीरिक अकर्मण्यता और महामारियों के फैलने से जुड़ी आकांक्षाएं और खतरे भी कोई कम चुनौतीपूर्ण नहीं हैं।

पश्चिमी घाट की जैवविविधता

कल्पना पालखीवाला - 2010-05-20 10:51 UTC
पश्चिमी घाट महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर ताप्ती नदी से शुरू होकर देश के धुर दक्षिणी सिरे, तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक फैले हुए हैं । लगभग 1600 किलोमीटर की इस लम्बाई में 6 राज्यों--तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात (दोनों वन क्षेत्र का भाग), के तटवर्ती इलाके शामिल हैं । घाट का कुल क्षेत्रफल करीब 1.60 लाख वर्ग किलोमीटर है ।

जलाशयों की मरम्मत, पुनरूद्धार तथा पुन:स्थापना की दो योजनाओं को मंजूरी

विशेष संवाददाता - 2010-05-20 10:46 UTC
नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने जलाशयों की मरम्मत, पुनरूद्धार तथा पुन:स्थापना (आरआरआर) की राज्य स्तर की दो योजनाओं को मंजूरी प्रदान कर दी है। 11वीं पंचवर्षीय योजना में पहली योजना के कार्यान्वयन के लिए 1500 करोड़ रुपये की विदेशी सहायता मिल रही है जबकि दूसरी योजना के कार्यान्वयन के लिए 1250 करोड़ रुपये की घरेलू सहायता मिल रही है।

अंडमान बदलाव की बयार के तीस वर्ष

एस. बालाकृष्णन - 2010-05-20 10:40 UTC
बंगाल की खाड़ी के पूर्व में स्थित भारत के पन्ना द्वीपों की यह दूसरी यात्रा थी जब इंडियन एयरला अतीत की छवि और वर्तमान की हकीकतों में भारी अन्तर था। द्वीपों की सप्ताह भर की यात्रा के दौरान साफ तौर पर महसूस हो रहा था कि कालान्तर में अंडमान में कितना बदलाव आ चुका है। इमारतों, पुलों का बदलाव, सड़कों, गलियों का बदलाव, समुद्री किनारों से लेकर क्षितिज तक बदलाव नजर आ रहा था। मूंगा द्वीप में हर तहफ बदलाव की बयार चल रही थी।

मतगणना जारी : जाति का कॉलम नहीं हाने से भ्रम

उपेन्द्र प्रसाद - 2010-05-20 10:22 UTC
नई दिल्लीः देश भर में मतगणना का काम जारी है। राजधानी दिल्ली में भी यह काम शुरू हो गया है। जनगणना के साथ ही एक राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर बनाने का काम भी चल रहा है। गणक घर घर जा जाकर लोगों के बारे में जानकारियां उपलब्ध कर उन्हें सूचीबद्ध कर रहे हैं।