भारत: बढ़ती कीमतें और केन्द्र सरकार
राज्य सरकारों पर दोष मढ़ने से काम नहीं चलेगा
-
2010-02-13 10:35 UTC
मनमोहन सिंह की सरकार जब से दूसरी बार सत्ता में आई है, तब से वह एक के बाद एक गड़गड़ियां करती जा रहा है। तेजी से बढ़ रही महंगाई उसके द्वारा की जा रही भयंकर गड़बड़ियों का ही परिणाम है। एक साल से भी ज्यादा से खाद्य सामग्रियों की मुद्रास्फीति दर दहाई अंकों में चल रही है। 2008 से ही आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही है। पिछले 6 महीने में अनकी कीमतों में आई वृद्धि ने तो पिछले सारे रिकार्ड ही तोड़ डाले हैं।