Skip to main content

View Articles

कल्याण सिंह की नई पार्टी: रामभरोसे राजनीति

उपेन्द्र प्रसाद - 2010-01-07 11:34 UTC
कल्याण सिंह ने अपनी नई पार्टी बना ली है। इस बार उन्होंने अपनी पार्टी का नात रखा है जन क्रांति पार्टी। पिछली बार उन्होंने अपनी पार्टी का नाम रखा था, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी। अलग पार्टी बनाकर वे कितनी राजनैतिक सफलता हासिल करते हैं, इसका उनके पास अच्छा अनुभव हो चुका है। इसलिए इस बार उनकी पार्टी बनाने की इच्छा नहीं थी। मुलायम सिंह द्वारा ठुकरा दिए जाने के बाद उन्होंने भाजपा का राग अलापना शुरू कर दिया था। कहने लगे थे कि वे भाजपा को ही मजबूत बनाएंगे, क्योंकि वही पार्टी राम मंदिर का निर्माण करवा सकती है।
भारत

राष्ट्रों का भविष्य अन्न के साथ है, बंदूक के साथ नहीं

विशेष संवाददाता - 2010-01-06 13:13 UTC
भारत में भुखमरी बढ ऱही है । आम तौर पर हमारे विश्वास से यह कहीं बहुत अधिक व्यापक है । हरित क्रांति के जनक डॉ एम.एस. स्वामीनाथन ने 97वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रों का भविष्य अन्न के साथ है न कि बंदूकों के ।
भारत: पंजाब

बादल की बड़ी उपलब्धि का दावा खोखला

भाजपा से तकरार और आतंकवाद की दस्तक
बी के चम - 2010-01-06 13:09 UTC
चंडीगढ़ः नये साल में सरकार द्वारा नई घोषणाओं का रिवाज अब समाप्त होता जा रहा है, लेकिन फिर भी इस साल की शुरुआत में पंजाब की बादल सरकार ने साल में कुछ नया करके दिखाने की घोषणा की है। सरकार का कहना है कि इस साल अनेक प्रकार की विकास की गतिविधियां होंगी।
भारत: पंचायती राज

पंचायतों को मजबूत करने के लिए नये दिशानिर्देश जारी

विशेष संवाददाता - 2010-01-05 13:05 UTC
नई दिल्ली: पंचायती राज मंत्रालय ने कार्यकलापों की रूपरेखा के माध्यम से कार्यों, कोषों और कार्यकत्र्ताओं को पंचायतीराज संस्थओं को सौंपने के लिए कुछ विशेष मार्गनिर्देश जारी किये हैं । विभिन्न राज्योंकेन्द्रशासित प्रदेशों को जारी किए गये मार्गनिर्देशों के अनुसार, कानून के माध्यम से ऐसी शक्तियां और प्राधिकार पंचायतों को प्रदान किए जायेंगे जो उनके अधीन कार्यरत स्वायत्त संस्थाओं के कार्यों के लिए आवश्यक हों ।

ज्यादा सटीक होगा भारतीय मौसम पूर्वानुमान

विशेष संवाददाता - 2010-01-05 13:00 UTC
भारत कुछ ही वर्षों में लधुकालीन एवं दीर्घ कालीन पूर्वानुमानों में ज्यादा सटीकता हासिल कर लेगा । भू-विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ शैलेष नायक ने तिरूवनंतपुरम में 97वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस में मौसम जलवायु और पर्यावरण विषय पर अपने संबोधन मे यह बात कही ।
भारत: मूल्यवृद्धि

कांग्रेस और सटोरिओं की मिली भगत

गैर जिम्मेदाराना बयान के लिए पवार से भाजपा ने इस्तीफा मांगा
एस एन वर्मा - 2010-01-05 12:48 UTC
नई दिल्ली। मंहगाई की मार झेल रही देश की जनता को केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने राहत की खबर देने के बजाय खाद्य पदार्थो के मूल्य बढ़ते जाने वाला पीड़ादायक समाचार दिया हैं। बीजेपी ने इसे आड़े हाथों लिया है। इस बयान के पीछे बीजेपी को साजिश की बू नजर आ रही है।
भारत: राजनीति

गडकरी का नेतृत्व और उत्तर प्रदेश

राजनाथ प्रदेश की यात्रा करेंगे
प्रदीप कपूर - 2010-01-05 11:03 UTC
लखनऊः राजनाथ सिंह के अध्यक्ष पद से हटने के बाद भाजपा अब नये सिरे से उत्तर प्रदेश में अपने खोए जनाधार को पाने के प्रयास में लग गई है। भाजपा के नेताओं और कार्यकत्ताओं का हौसला इतना कमजोर पड़ा हुआ है कि इसके खोए जनाधार को वापस लाना लगभग असंभव काम है।

भारतीय सूखा प्रबंधन पुस्तिका जारी

विशेष संवाददाता - 2010-01-04 17:00 UTC
नई दिल्ली: भारतीय सूखा प्रबंधन पुस्तिका आज यहां जारी कर दी गयी। आशा है कि यह पुस्तिका प्रशासकों, विशेषज्ञों तथा सूखा शमन और राहत कार्यक्रमों पर अमल करने वाले विशेषज्ञों और नागरिक समाज के लिए प्रभावी एवं व्यावहारिक मागर्दर्शिका सिद्ध होगी।

भारत 2012 में जैवविविधता पर रियो संधि-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

विशेष संवाददाता - 2010-01-04 16:54 UTC
नई दिल्ली: जैव विविधता संधिपत्रि (सीबीडी) से जुड़े देशों का 11 वां सम्मेलन (सीओपी) अक्टूबर, 2012 में नयी दिल्ली में होगा। यह रियो पृथ्वी सम्मेलन की 20 वीं वर्षगांठ होगी और इसे रियो 20 सीबीडी सम्मेलन कहा जाएगा।
भारत

नई सरकारी इमारतें कम से कम तीन तारा स्तर की होंगी

विशेष संवाददाता - 2010-01-04 16:49 UTC
नई दिल्ली: सरकार ने हाल ही में फैसला किया है कि केन्द्रीय सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र प्रतिष्ठानों की सभी नई इमारतें कम से कम तीन सितारा स्तर की होनी चाहिए। जहां जगह की सुविधा उपलब्ध हो, वहां इमारतें चार सितारा स्तर की भी बनाई जा सकती हैं।