मिजोरम
मिजोरम को ग्रामीण सड़कों के लिए 400 करोड़ रुपये
- 2009-09-02 13:28 UTCनई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत मिजोरम को 400 करोड़ रुपए की सहायता अनुदान जारी कर दी है। यह राशि राज्य में ग्रामीण सड़कों के निर्माण के चौथे चरण के लिए जारी की गयी है। इस चरण के लिए यह दूसरी किस्त है जो मिजोरम ग्रमीण सड़क विकास एजंसी (एम आर आर डी ए) को दी गयी है।