क्या राअजाआ उद्योगपतियों को फंसाकर ऊगाही का केन्द्र हो गया है?
बूटा लो.स.चुनाव लड़ते समय आयोग से इस्तीफा दिये थे या नहीं,जांच की मांग
-
2009-08-07 09:51 UTC
नई दिल्ली। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग काली कमाई का केन्द्र बन गया है। विजय सोनकर शास्त्री जब राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-अनुसूचित जन-जाति आयोग के अध्यक्ष थे, तब से यह परवान चढ़ा। उस समय सोनकर ने वही सब हथकंडे अपनाने शुरू किये थे जो अब इतना बड़ा रूप ले लिया कि इस आयोग के अध्यक्ष के सगे पुत्र ही केवल एक पार्टी से 3 करोड़ रूपये तक की ऊगाही करने लगे।