भारतीय न्यायालयों में भ्रष्टाचार
फिर न्यायाधीश ने सुनवाई छोडी
भविष्य निधि घोटाले में एक और नया मोड़
-
2008-08-08 07:52 UTC
नई दिल्ली: लगभग 23 करोड़ रुपये के भविष्य निधि घोटाले की सुनवाई करने के मामले में पहले भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के जी बालाकृष्णन ने स्वयं को अलग कर लिया था, और अब दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी एन अग्रवाल ने भी वैसा ही किया। अब किसी अन्य पीठ को इसकी सुनवाई करनी पड़ेगी जिसपर घोटाले के अभियुक्त न्यायाधीशों को बचाने का आरोप न हो या न लग पाये।