हार का ठीकरा आइपीएल पर
धोनी को यह साफगोई महंगी भी पड़ सकती है
-
2010-05-15 08:55 UTC
ट्वेंटी 20 विश्व कप में हार का ठीकरा भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आइपीएल की सिर पर फोड़ा है। उनका कहना है कि आइपीएल में आधी रात तक मैच होता है। मैच के बाद पार्टी होती है। पार्टी के बाद उन्हें आराम करने का समय नहीं मिलता। फिर उन्हें वहां से अगला मैच खेलने के लिए दूसरे शहर की ओर भागना पड़ता है। सफर के दौरान थकान और भी बढ़ जाती है। इस तरह बिना आराम किए कई सप्ताह तक मैच खेलना पड़ता है और इसके कारण शरीर पर उसका असर पड़ता है।