Loading...
 
Skip to main content

View Articles

10,000 टन चीनी निर्यात पर भारत सरकार का स्पष्टीकरण

विशेष संवाददाता - 2010-02-18 18:02 UTC
नई दिल्ली: उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि समाचार पत्रों के एक भाग में इस प्रकार की ख़बरें प्रकाशित हुई हैं कि जबकि देश में चीनी की कमी है उस समय सरकार 10,000 टन चीनी का निर्यात यूरोपीय संघ को कर रही है और देश में चीनी के दाम बढ़ रहे है। यह ख़बरें बिना उचित संदर्भ के प्रकाशित की गई हैं।

बीजेपी ने हठपन छोड़ राम मंदिर के निर्माण के लिए मुसलमानों से की सहयोग की अपील

एस एन वर्मा - 2010-02-18 13:14 UTC
इंदौर। बीजेपी ने अपना कट्टर रवैया बदलते हुए मुसलमानों से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग मांगा है।दूसरी तरफ, मुस्लिमों की मांग मजहब आधारित आरक्षण को एक सिरे नकार भी दिया है। वहीं वोट बैंक की राजनीति को बीजेपी ने देश की आतंरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा भी बताया है।

पुतिन की भारत यात्रा: सुरक्षा के बड़े समझौतों पर होंगे दस्तखत

विशेष संवाददाता - 2010-02-18 12:00 UTC
नई दिल्लीः रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमिर पुतिन की 12 और 12 मार्च को भारत की यात्रा हो रही है। राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की यह उनकी पहली यात्रा है। इसके दौरान रक्षा उद्योग से जुड़े कम से कम 3 समझौतों पर भारत के साथ वे हस्ताक्षर करेगे। जाहिर है उनकी यह यात्रा भारत रूस संबंधों के लिउ काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।
भारत

जी एम फसलों के पक्ष में शरद पवार की बल्लेबाजी

विशेष संवाददाता - 2010-02-17 20:23 UTC
केन्द्रीय कृषि, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री शरद पवार ने कृषि वैज्ञानिकों से अपील की है कि वे जीएम फसलों के संबंध में नीति-निर्माताओं और जनता के दिमाग से सभी संदेहों को मिटाने के लिए दोगुने प्रयास करें ।

भारत और डेनमार्क द्वारा सामाजिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर

विशेष संवाददाता - 2010-02-17 20:18 UTC
नई दिल्ली: भारत और डेनमार्क ने आज यहां द्विपक्षीय सामाजिक सुरक्षा समझौते (एसएसए) पर हस्ताक्षर किये। समझौते पर अप्रवासी भारतीय मामला मंत्रालय के सचिव डॉ0 ए.दीदार सिंह और डेनमार्क की रोजगार मंत्री सुश्री इंगर स्टोज़बर्ग ने हस्ताक्षर किये।

स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकी

विशेष संवाददाता - 2010-02-17 20:13 UTC
कोयला एक जीवाश्म र्इंधन है जो मुख्य रूप से कार्बनों तथा हाइड्रोकार्बनों से बना है। बिज़ली उद्योग में इसका बड़ी़ मात्रा में उपयोग किया जाता है। इसे जलाकर वाष्प बनाई जाती है जो टर्बाइनों को घुमाकर बिज़ली तैयार करती है। जब इसको जलाया जाता है तो इससे उत्सर्जन होता है जो प्रदूषण और वैश्विक तापन को बढ़ाता है।

एमएसएमई क्षेत्र में डिजाइन दक्षता के लिए डिजाइन क्लीनिक योजना का शुभारंभ

विशेष संवाददाता - 2010-02-17 20:07 UTC
नई दिल्ली: राष्ट्रीय विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता कार्यक्रम के एक घटक के रूप में डिजाइन दक्षता के लिए डिजाइन क्लीनिक योजना पर प्रथम बैठक का आज आयोजन किया गया। यह देश के सूक्ष्म, लघु और मझौले दर्जे के विशाल उद्यमों के लिए यह एक शानदार और महत्त्वाकांक्षी डिजाइन मध्यस्था योजना है, जो डिजाइन जागरूकता कार्यक्रमों और डिजाइन सहायता आधारित परियोजना को जोड़ती है।

आजमगढ़ को आतंकवादियों का पर्यटन स्थल बना रही है कांग्रेसः बीजेपी

एस एन वर्मा - 2010-02-17 18:05 UTC
नई दिल्ली। बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उसके नेता उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का दौरा कर उस जिले को आतंकवादियों का पर्यटन स्थल बनाने में लगे हुए हैं।साथ ही,कांग्रेस बाटला हाउस में मारे गए आतंकवदियों के परिवारों के प्रति सहानुभूति जता कर मुस्लिम तुष्टीकरण की घटिया राजनीति करने में लगी हुई है।

बीजेपी की निगाह में गुजरात का मुसलमान सबसे ज्यादा खुशहाल

एस एन वर्मा - 2010-02-17 18:00 UTC
इंदौर। सच्चर कमेटी तथा रंगनाथ मिश्रा आयोग की सिफारिशों पर भड़कने वाली बीजेपी खुद को मुसलमानों का सबसे बड़ा हितैषी बता रही है। बीजेपी की माने तो नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुसलमान देश में सबसे ज्यादा खुशहाल है तथा इस कौम के लोगों में जाति-पाति नहीं है। मुसलमानों में कोई दलित नहीं होता है इसलिए उसे आरक्षण का लाभ देने की जरूरत नहीं हैं।

भारत पाकिस्तान वार्ता: किसी नतीजे की उम्मीद नहीं

अमूल्य गांगुली - 2010-02-17 12:40 UTC
भारत पाकिस्तान की वार्ता शुरू होने जा रही है और हमेशा की तरह इसके किसी नतीजे पर पहुंचने की कोई संभावना नहीं हैं। पहले होने वाली बातचीत में तो थोड़ी प्रगति होती भी दिखाई पड़ती थी और लगता था कि बातचीत में हम कुछ आगे बढ़े हैं, लेकिन इस बार उसकी भी कोई संभावना नहीं है। आम धारणा है कि भारत पाकिस्तान से यह बातचीत अमेरिकी दबाव में कर रहा है। पाकिस्तान के विदेशमंत्री महसूद शाह कुरेशी ने तो यहां तक कह दिया कि भारत को उसके साथ बातचीत करने के लिए बाध्य कर दिया गया है।