Loading...
 
Skip to main content

View Articles

भारत

कांग्रेस एनसीपी के बीच छायायुद्घ

महाराष्ट्र अथवा केन्द्र की सरकार को कोई खतरा नहीं
कल्याणी शंकर - 2010-02-12 11:48 UTC
कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच छायायुद्ध चल रहा है, लेकिन इसके कारण न तो महाराष्ट्र की सरकार को कोई खतरा है और न ही केन्द्र की सरकार को। दोनों एक दूसरे के ऊपर वार सिर्फ अपना महत्व दिखाने के लिण् कर रहे हैं। वह वार चिकोटी काटने जैसा वार है। दोनों बस एक दूसरे को यह बता देना चाहते हैं कि उनकी अनदेखी नहीं की जा सकती। इसके अलावा मुंबई के स्थानीय निकाय के चुनाव भी इसी साल होने वाले हैं। उस चुनाव के कारण भी दोनों एक दूसरे को शह देने का काम कर रहे हैं।
भारत

सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों के विकास पर कार्यबल की रिपोर्ट

विशेष संवाददाता - 2010-02-11 12:38 UTC
एमएसएमई पर कार्यबल की रिपोर्ट में सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के विकास और संवर्धन की रूपरेखा दी गई है। कार्यबल के अध्यक्ष श्री टी.के.ए. नायर ने प्रधानमंत्री को यह रिपोर्ट सौपी। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यमों के मंत्री श्री दिनशा पटेल, सचिव (एमएसएमई), श्री दिनेश राय, सचिव योजना आयोग श्री अरूण मैत्रा और कार्यबल के सदस्य उपस्थित थे।

भारत और नेपाल के बीच नये विमान सेवा करार को मंजूरी

विशेष संवाददाता - 2010-02-11 12:11 UTC
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और नेपाल सरकारों के बीच विमान सेवा करार को आज मंजूरी दे दी।
भारत

विदेशी निवेश उन्नयन बोर्ड (एफआईपीबी) की सिफारिशों को मंजूरी

विशेष संवाददाता - 2010-02-11 12:05 UTC
नई दिल्ली: आर्थिक मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने विदेशी निवेश के लिए सरकार की पहले मंजूरी प्राप्त करने की आवश्यकता वाले मामलों पर नीति की समीक्षा के लिए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के औद्योगिक नीति के उन्नयन विभाग के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी।

भारत में संपोषणीय नगरों का निर्माण

तसनीम एफ खान - 2010-02-11 11:56 UTC
जनगणना, 2001 में लगाए गए अनुमान के अनुसार भारत की एक अरब 2 करोड़ 80 लाख की जनसंख्या में से करीब 28 करोड़ 50 लाख लोग शहरी क्षेत्रों में रहते हैं, जो कि कुल जनसंख्या का 27.82 प्रतिशत है । इसके अतिरिक्त, भारत के महारजिस्ट्रार ने वर्ष 2006 में अनुमान लगाया था कि 2011 में अगली जनगणना होने तक शहरी जनसंख्या में करीब 7 करोड़ 20 लाख की और वृद्धि हो जाएगी और अगले 25 वर्षों में देश की 67 प्रतिशत जनसंख्या शहरी क्षेत्रों में रहने लगेगी ।
भारत

शाहरुख प्रकरण के सबक: अभिनेता राजनीति से बचें

उपेन्द्र प्रसाद - 2010-02-11 11:46 UTC
शाहरुख खान की नई फिल्म को दिखाने पर छिड़ा विवाद राजनीति के पतन का एक और उदाहरण है। इससे यही पता चलता है कि देश की राजनीति फिल्मों के इर्द गिर्द घूमने लगी है। फिल्मों और फिल्मी कलाकारों को केन्द्रित यह राजनीति अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। एक फिल्म के प्रदर्शन को राज्य और केन्द्र सरकार प्रतिष्ठा का विषय बना ले और उसके लिए सारा पुलिस बल को झोंक दे इससे बुरा और क्या हो सकता है।
भारत

कांग्रेस का इशारा: पेट्रोल, गैस व डीजल के दाम बढेंगे

एस एन वर्मा - 2010-02-10 16:29 UTC
नई दिल्ली। मंहगाई की मार से पस्त जनता को केंद्र सरकार एक और झटका देने जा रही है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ाने की सिफारिश करने वाली पारिख समिति की रिपोर्ट पर अपने गठबंधनवाली पार्टियों से सहमति लेने के बाद सरकार इसे आंशिक लागू करने जा रही है। कांग्रेस ने आज इस बात की पुष्टि कर दी है कि ज्यादा नहीं लेकिन थोड़ा बहुत पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ सकते हैं।

झारखंड कैबिनेट की बैठक, डीजल दो रुपया महंगा हुआ

हिंदुस्थान समाचार - 2010-02-10 13:05 UTC
रांची। राज्य सरकार ने सूबे में डीजल पर वैट की दरों में बढोत्तरी कर दी है। इससे डीजल की दर में डेढ़ से दो रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो जायेगी। इसके साथ ही २६ फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ होगा। सत्र २७ मार्च तक चलेगा।
भारत

महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरी भाजपा

हिंदुस्थान समाचार - 2010-02-10 12:47 UTC
नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई पर सरकार के बेबस दिखने के बाद भाजपा समर्थकों ने बुधवार को जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया।

दो भारतीय फिल्मों और एक रूसी फिल्म को स्वर्ण शंख पुरस्कार

विशेष संवाददाता - 2010-02-10 12:37 UTC
रूसी फिल्म निदेशक अलेक्जेंडर गुटमैन की फिल्म अगस्त 17 को सर्वश्रेष्ठ वृत्तवित्र के लिए, जबकि उमेश कुलकर्णी द्वारा निर्देशित फिल्म द स्पेल को मुंबई में आज एनसीपीए में संपन्न 11वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए स्वर्ण शंख पुरस्कार प्रदान किया गया ।