82 वर्षीय शरद पवार की एनसीपी को अपने पास रखने की सबसे कठिन चुनौती
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उनकी राजनीतिक स्थिति दांव पर
-
2023-07-05 14:36 UTC
शरद पवार को कैसे संबोधित किया जाना चाहिए, भारत के राजनीतिक स्पेक्ट्रम में उनकी स्थिति क्या है, क्या वह अभी भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख और संयुक्त विपक्ष के पितामह हैं?ये सब आज के ज्वलंत सवाल हैं। राकांपा संस्थापक ने तीन महीने के भीतर खंडित राकांपा को उसके विभाजन-पूर्व गौरव को बहाल करने का वायदा किया है।क्या यह स्वीकारोक्ति नहीं है कि राकांपा का विभाजन पूर्ण और अंतिम है?चाचा पवार और भतीजे पवार एक ही कपड़े से बने हैं और यह संभावना नहीं है कि उनमें से कोई भी दूसरे के आग्रह पर पीछे हट जायेंगे।