अनूढा
अनूढा एक प्रकार की नायिका होती है। अनूढा वह नायिका होती है जो अविवाहित अवस्था में किसी पुरुष से प्रेम करती है।नायिका भेद में इसे परकीया नायिका का ही एक भेद माना गया है। अनूढा चूंकि अविवाहित अवस्था में पिता या अभिभावक के अधीन होती है इसलिए इसे भी परकीया कहा जाता है। रुद्रट तथा अनेक अन्य विद्वानों ने अनूढा के स्थान पर कन्यका शब्द का प्रयोग किया है परन्तु सबसे पहले अनुढा शब्द का इस अर्थ में प्रयोग भोज ने किया था।
साहित्य में ऐसी नायिका का वर्णन प्रेम की अनेक भावपूर्ण स्थितियों के चित्रण के लिए मिलता है। सूरदास जैसे कवियों ने राधा के कृष्णप्रेम को चित्रित करने के लिए इसका प्रयोग किया है।