Loading...
 
(Cached)

प्राकृतिक चिकित्सा

प्राकृतिक चिकित्सा एक चिकित्सा पद्धति है जिसके तहत मानव के रोगों की पहचान और उनके निदान के उपाय किये जाते हैं। मानव स्वास्थ्य के लिए यह वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति दुनिया के लगभग सभी देशों में प्रचलित है जिनका एक जगह संकलन किया जाना अभी बाकी है।

यह एक ऐसा चिकित्सा-दर्शन है जिसके तहत परिकल्पना की गयी है कि प्रकृति के अनुसार मानव यदि भोजन करे और तदनुरुप दिनचर्या अपनाये तो वह स्वस्थ और दीर्घायु होगा। इसके तहत मानव की रोगों से मुक्त हो जाने की स्वाभाविक क्षमता को बढ़ाकर रोगों को उपचार की परिकल्पना की गयी है।

प्राकृतिक चिकित्सा के विकास में विश्व की कई चिकित्सा पद्धतियों का भी योगदान है - जैसे भारत का आयुर्वेद तथा यूरोप का नेचर क्योर

प्राकृतिक चिकित्सा की पद्घतियां

जल चिकित्सा, सूर्य चिकित्सा, मृदा चिकित्सा आदि।

आसपास के पृष्ठ
प्राचीन भारत, प्रासंगिक कथावस्तु, फतेहपुर सीकरी, बघेली, बडग, बहमनी राज्‍य

Page last modified on Tuesday June 27, 2023 17:18:03 GMT-0000