Loading...
 
(Cached)

प्राचीन भारत

सिंधू घाटी सभ्यता (ईसा पूर्व लगभग 3000 वर्ष) से लेकर 12वीं शताब्दी तक के काल को प्राचीन भारत कहा जाता है। यह काल विभाजन आधुनिक इतिहासकारों का है। परन्तु ऐसे भी इतिहासकार हैं जो भारत में मुस्लिम प्रभाव जो आठवीं शताब्दी से प्रारम्भ होता है से पूर्व की अवधि को प्रचीन भारत मानते हैं। अधिकांश 12वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में मुस्लिम शासन के उदय तक प्राचीन भारत मानते हैं।

प्राचीन भारत का इतिहास पूरी तरह उपलब्ध नहीं हैं।

प्राचीन भारत को भी दो कालों में बांटा गया है - प्रागैतिहासिक तथा ऐतिहासिक। जब से ऐतिहासिक विवरण प्राप्त हैं तब से इसका ऐतिहासिक काल प्ररम्भ होता है। इसके पूर्व के काल को प्रागैतिहासिक काल कहा जाता है।

Page last modified on Wednesday April 2, 2014 06:34:30 GMT-0000