Skip to main content

भ्रम

भ्रम एक मानसिक अवस्था है जिसमें व्यक्ति को उस चीज का आभास होता है जो वास्तव में होता ही नहीं। भारतीय चिन्तन परम्परा में रस्सी के सांप होने के भ्रम की बहुत चर्चा की गयी है। भ्रम की अवस्था में असत्य ही सत्य लगने लगता है और व्यक्ति को वास्तविक सत्य का आभास ही नहीं होता। मनोविज्ञान में यह एक ऐसी मानसिक अवस्था है जिसमें व्यक्ति वास्तविक और काल्पनिक चीजों में अन्तर नहीं कर पाता और कल्पित चीजों को ही यथार्थ मानने लगता है।

निकटवर्ती पृष्ठ
भ्रमर, भ्रमरगीत, मकड़ी, मगही, मछरी

Page last modified on Tuesday September 8, 2026 14:02:04 UTC