गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव आगामी लोकसभा चुनाव के बाद तीसरे मोर्चे के गठन की बार बार चर्चा करते रहते हैं। उनके पुत्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी तीसरे मोर्चे की चर्चा के कोई अवसर नहीं चूकते।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दौरान पार्टी के नेता तीसरे मोर्चे के गठन और धर्मनिरपेक्ष पार्टियों की पहचान करने के मसलों पर विस्तार से बातचीत करेंगे।
दूसरे राज्यों में पार्टी के विस्तार के उपायों पर भी चर्चा होगी और इस बात का भी जायजा लिया जाएगा कि अन्य राज्यों में पार्टी को मजबूत करने के लिए मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के प्रयासों का क्या असर पड़ रहा है।
गौरतलब है कि पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पहले से ही वामपंथी नेताओं के साथ संपर्क में हैं। हाल ही मे ंसीपीएम के महासाचिव प्रकाश कारत से दिल्ली में मुलायम सिंह यादव ने मुलाकात की थी। श्री यादव सीपीआई के नेता अतुल कुमार अनजान के साथ भी संपर्क में हैं।
पिछले दिनों मुलायम सिंह यादव ने कोलकाता की यात्रा की थी। वहां वे सीपीएम के मुख्यालय भी गए थे, जहां उन्होंने वाम मोर्चे के संयोजक बिमान बोस से मुलाकात की थी।
सीपीएम के महासचिव प्रकाश कारत ने हाल ही में कहा है कि मुलायम सिंह यादव मे तीसरे मोर्चे का नेतृत्व करने की पूरी काबिलियत है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को तीसरे मोर्चे में लाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जयललिता के जन्मदिन पर उन्हें बधाई भी दी थी। राजनैतिक सर्किल में उस बधाई को भी बहुत महत्व दिया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश् और राजस्थान का दौरा कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसी सिलसिले में झारखंड की भी यात्रा की। उन्होंने वहां की राजधानी में एक सभा को संबोधित किया, जिसे उनकी पार्टी की झारखंड यूनिट ने आयोजित किया था। उन्होंने वहां भी तीसरे मोर्चे के गठन की संभावनाओं को तलाशने की कोशिश की।
समाजवादी पार्टी के सूत्रों के अनुसार पार्टी उत्तर प्रदेश से बाहर के राज्यों में भी अपने उम्मीदवार अच्छी संख्या मे खड़े करेगी।
पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव इस बात पर लगातार जोर देते रहे हैं कि यदि उन्हें प्रधानमंत्री बनना है, तो पार्टी को कम से कम 60 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करनी ही होगी।
राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि आगरा में यूपीए सरकार के भ्रष्टाचार पर ही चर्चा होगी और इसके साथ ही आरएसएस- विहिप- भाजपा द्वारा राजनीति के संप्रदायिकरण की चुनौतियों का भी जायजा लिया जाएगा।
इस बैठक मे पार्टी की चुनाव तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी और भाजपा द्वारा नरेन्द्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री घोषित करने की स्थिति में उत्तर प्रदेश मे ंउसके पड़ने वाले प्रभावों पर भी चर्चा होगी। (संवाद)
मुलायम सिंह करेंगे तीसरे मोर्चे का नेतृत्व
समाजवादी पार्टी की हो रही है वाम मोर्चा से दोस्ती
प्रदीप कपूर - 2013-09-07 11:24
लखनऊः 10 सितंबर से आगरा मे समाजवादी पार्टी की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक हो रही है। इस बैठक में तीसरे मोर्चे के गठन के बारे में चर्चा होगी।