आबादी एंव विकास में भागीदारों प्रजनन स्वास्थ्य, परिवार नियोजन और आबादी एवं विकास के क्षेत्र में दक्षिण-दक्षिण सहयोग को प्रोत्साहन देने के लिए कार्य करने वाले 25 विकासशील देशों का अंतर सरकारी संगठन है। आबादी एंव विकास में भागीदार का मुख्यालय ढाका में है।
भारत, चीन, ट्यूनिसिया, कीन्या और बांग्लादेश कार्यकारी समिति के सदस्य हैं। भारतीय स्वास्थ्य मंत्री कार्यकारी समिति के वर्तमान अध्यक्ष और संगठन के बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। इस बैठक में कार्यकारी समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।
इस बैठक में संगठन को और मजबूत करने और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। सदस्यों ने प्रजनन स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण और आबादी संबंधी अन्य मसलों के क्षेत्र में और अधिक परियोजनाएं चलाने के लिए संसाधन बढा़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
आबादी एंव विकास में भागीदारों की कार्यकारी समिति और बोर्ड की अगली बैठक इंडोनेशिया में 25 से 28 अक्तूबर 2010 को होगी। इस अवसर पर इंडोनेशिया में दो दिन की अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया जहां विभिन्न सदस्य देशों के स्वास्थ्य संबंधी सफल कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया जाएगा।
ढाका में आबादी एवं विकास में भागीदारों की कार्यकारी समिति की बैठक
भारत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में 10 छात्रवृतियों की घोषणा की
विशेष संवाददाता - 2010-02-16 16:52
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री गुलाम नबी आज़ाद की अध्यक्षता में 15 फरवरी 2010 को ढाका में आबादी एंव विकास में भागीदारों के कार्यकारी समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर भारत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में 10 छात्रवृतियों की घोषणा की।