अकादमी की आम परिषद ने वर्ष 2009 के लिए अकादमी पुरस्कारों के लिए संगीत, नृत्य और थियेटर के क्षेत्र से 33 लोगों का भी चयन किया है।
संगीत के क्षेत्र से आठ जाने-माने व्यक्तित्वों अब्दुल राशिद खान, वसुंधरा कोमकली, लक्ष्मण सिंह, अली अहमद हुसैन, पारसल्ला बी पौन्तम्मल, यू श्रीनिवास, दंडमुडी सुमथि राम मोहन राव और एल.इबोहलमाचा को चुना गया है।
नृत्य क्षेत्र में 8 जाने-माने व्यक्तित्वों एवं थियेटर के क्षेत्र में भी 8 नामचीन कलाकारों का चयन किया गया है। अन्य पारंपरिक लोक जनजातीय संगीत नृत्य एवं थिएटर के लिए भी कई नामों का चयन किया गया है। लीला वेंकटरमण को प्रदर्शन कलाओं में उनके समग्र योगदान के लिए चयनित किया गया है।
अकादमी फैलो (अकादमी रत्न) और अकादमी पुरस्कार 1952 से प्रदर्शन कलाओं के लिए प्रदान किए जाते हैं। अकादमी फैलों के सम्मान के रूप में 3 लाख रुपए नकद और अकादमी पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए नकद के साथ एक ताƒापत्र एवं अंगवस्त्रम भेंट किया जाता है।
2009 के लिए संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप (अकादमी रत्न) और अकादमी पुरस्कारों की घोषणा
विशेष संवाददाता - 2010-02-16 17:25
नई दिल्ली: संगीत नाटक अकादमी की आम परिषद, संगीत, नृत्य और नाटक राष्ट्रीय अकादमी, नई दिल्ली की 29 जनवरी और 12 फरवरी, 2010 को हुई बैठकों में प्रदर्शन कलाओं के क्षेत्र में 6 नामचीन व्यक्तियों- लालगुडी जयरमन, श्रीराम लागू, यामिनी कृष्णामूर्ति, कमलेश दत्त त्रिपाठी, पंडित जसराज और किशोरी अमोलकर को संगीत नाटक अकादमी सदस्य (अकादमी रत्न) के रूप में चुना है। अकादमी की फैलोशिप बेहद प्रतिष्ठित और सम्मानजनक है। वर्तमान में संगीत नाटक अकादमी में मात्र 32 सदस्य हैं।