इनमें से पहली है दिग्विजय के समर्थन में सैकड़ों साधुओं द्वारा किया गया हठयोग। भाजपा को कतई यह उम्मीद नहीं थी कि इतनी बड़ी संख्या में हिन्दू साधु- संत दिग्विजय सिंह के समर्थन में खड़े हो जाएंगे। कल प्रातः सैफिया कालेज के मैदान में इन साधुओें ने दिन भर हठयोग किया और दिग्विजय सिंह की जीत के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इन साधु-संतों का नेतृत्व कम्प्यूटर बाबा कर रहे थे।
विशेष पूजा के लिए दिग्विजय सिंह स्वयं पत्नी अमृता राय के साथ पहुंचे। इस मौके पर कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि यह धर्मयुद्ध है और इसमंे धर्म दिग्विजय सिंह के साथ है। सैकड़ों साधु-संत हठयोग के साथ कांगे्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए साधना कर रहे हैं। साधु-संतो ंके इस तीन दिवसीय कार्यक्रम मंे बुधवार को नर्मदा पूजा और तीसरे एवं अंतिम दिन साधु-संत रोडशो कर दिग्विजय के लिए वोट मांगेगे।
कम्प्यूटर बाबा को शिवराज सरकार में नर्मदा संरक्षण के क्षेत्र में काम करने के लिए राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। उन्होंने उपेक्षा का आरोप लगाकर पद छोड़ दिया था। अब वे दिग्विजय का समर्थन कर रहे हैं।
कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि भाजपा सरकार पांच साल में राम मंदिर ही नहीं बना पाई इसलिए साधु-संत मोदी को अपना समर्थन नहीं देंगे।
हिंदुत्व और कथित हिन्दू टेरर जैसे मुद्दों पर छिड़े चुनावी घमासान के बीच कम्प्यूटर बाबा ने नारा दिया ‘अब राम मंदिर नहीं, तो मोदी नहीं‘। इससे पहले कम्प्यूटर बाबा ने भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा की तुलना रावण से की। उन्होंने कहा कि भोपाल में धर्म और अधर्म की लड़ाई हो रही है। बाबा ने साध्वी प्रज्ञा पर तंज कसते हुए कहा कि साधु के कपड़े पहनने या भेष बनाने से कोई साधु नहीं हो जाता। रावण ने भी साधु का भेष धारण कर सीता का हरण किया था। कर्म करने से कोई साधु होता है चुनाव लड़ने से नहीं।
दोनों उम्मीदवारों ने अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित विभिन्न सामूहिक विवाह कायक्रमों में भी भाग लिया।
कांग्रेस ने भाजपा और विशेषकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को उस समय चैंका दिया, जब कांग्रेस के अनेक प्रमुख नेता अपने सिर पर हजारों दस्तावेज लादकर चैहान के निवास पर पहुंचे जिनसे वे भाजपा के इस आरोप को गलत सिद्ध करना चाहते थे कि किसानों की कर्जमाफी सिर्फ धोखा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचैरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ये दस्तावेज शिवराज सिंह चैहान को सौंपे। जो सूची शिवराज को दी गई है, उसमें प्रत्येक जिले के किसानो के नाम थे। करीब 50 बंडल गाड़ी भरकर कांग्रेसी नेता शिवराज के घर पहुंचे थे।
सुरेश पचैरी ने संवाददाताओं से कहा कि कर्जमाफी योजना के तहत अब तक जो कार्यवाही की गई है, उसका विवरण दस्तावेजों के साथ शिवराज सिंह चैहान को सौपा गया है। उनसे आग्रह किया गया है कि अब वे इस विषय को लेकर किसानों को गुमराह न करें। पचैरी ने आरोप लगाया कि चैहान और समूची भाजपा कर्जमाफी को लेकर भ्रम फैला रही हैं कर्जमाफी से जुड़ी पूरी जानकारी किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। पचैरी ने कहा कि अब तक लगभग 2 लाख किसानों के कर्ज माफ हुए हैं और आचार संहिता हटने के बाद द्वितीय चरण मंे शेष किसानों के कर्ज भी माफ किए जाएंगे। इसके पहले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने वचनपत्र मंे कहा था कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर दो लाख रूपयों तक के किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। कांग्रेस की सरकार बनने के लगभग तीन माह बाद लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में आदर्ष आचार संहिता प्रभावषील हो गई। पचैरी के साथ जनसपर्क मंत्री पीसी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा और प्रदेश संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर के अलावा नरेन्द्र सलूजा, राजीव सिंह और जेपी धनोपिया आदि नेता शामिल थे।
परंतु चैहान एवं मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस द्वारा सौंपी गई सूची को पूरी तरह से फर्जी बताया। (संवाद)
भोपाल में दिग्विजय के चुनाव अभियान ने भाजपा को डाला सकते में
साधु करने लगे दिग्गी राजा के समर्थन में हठयोग
एल. एस. हरदेनिया - 2019-05-09 13:13
भोपालः लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार इस समय चरम पर पहुंच चुका है। कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह और उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा की प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर तरह-तरह के मौलिक तरीके अपनाकर मतदाताओं का दिल जीतने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से दो ऐसी पहल की गईं जिनसे भाजपा के होश उड़ गए।