न तो विपक्ष, जिसका बड़ा हिस्सा अब राज्य में भगवा खेमे के कब्जे में है और न ही तृणमूल प्रमुख के पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी प्रतिक्रियाओं के लिए दोषी ठहराया जा सकता है। 2014 में मोदी के प्रधान मंत्री बनने के बाद से दोनों के बीच मौखिक तकरार शुरू हो गया थी।

राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विपरीत सुश्री बनर्जी ने मोदी पर जोरदार राजनीतिक हमले शुरू कर दिये थे क्योकि उन्होंनेयह समझने में देर नहीं लगी थी कि मोदी अपने राजनीतिक दुश्मनों को किस हद तक राजनीतिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।यहां तक कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपहास पूर्वक उन्हें "दीदी, ओ दीदी" कहा। उनके उपहास ने तृणमूल प्रमुख को सड़क पर उतरकर विरोध करने के लिए प्रवृत्त किया।

बनर्जी ने उन्हें बांधने की धमकी दी। जब प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने पलट वार करते हुए पूछा कि इस उद्देश्य के लिए इस्तेमाल की जाने वाली रस्सी की खरीद पर "रिश्वत की राशि" का प्रतिशत क्या होगा तब ममता काफी नाराज हो गयी।

तब से अब तक दोनों के बीच राजनीतिक जंग जारी है। लेकिन जब प्रधानमंत्री ने तृणमूल के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय से पूछा कि क्या उनके नेता हाल ही में हुई बैठक के नतीजे से संतुष्ट हैं, तब से दोनों के बीच कटुता कम होनी शुरू हो गयी है।

राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी नेता यशवंत सिन्हा को उतारने के बाद एक विशेष राजनीतिक रूझान प्रकट हो रहा है। तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि वह अपने उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारतीं, अगर इस मामले में उनसे पहले सलाह ली गई होती। तृणमूल सांसदों को उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहने के लिए कहते हुए उन्होंने विपक्ष के झुंड से दूरी बनाने का संकेत दिया।

राजनीतिक द्रष्टा चकित रह गये हैं। भाजपा के उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ थे, जो अपने कार्यकाल के दौरान ममता के कट्टर विरोधी थे। कई विपक्षी नेता उनके रुख में गहरी मंशा तलाश रहे थे।

वर्तमान की बात करें तो मुख्यमंत्री बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी पार्टी के नेताओं पर जांच एजेंसियों को लगाने के सारे दोष से बचा लिया है। ये एजेंसियां प्रधान मंत्री कार्यालय को रिपोर्ट नहीं करती हैं, लेकिन अमित शाह की अध्यक्षता में केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती हैं, उन्होंने चतुराई से मोदी से शाह पर छापे मारने का आदेश देने की जिम्मेदारी को स्थानांतरित कर दिया।

2024 के चुनाव करीब आने के साथ, बनर्जी को चुनाव की पूर्व संध्या पर मतदाताओं को कुछ विकास परियोजनाओं को दिखाने के लिए प्रधान मंत्री के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की सख्त जरूरत है। यह सब बेहतर है अगर वे रोजगार के अवसरों से वंचित राज्य में नौकरी प्रदाता हों।

राज्य सरकार ने हाल ही में ताजपुर में एक गहरे समुद्री बंदरगाह के निर्माण का ठेका अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड को दिया है। प्रधान मंत्री और गौतम अडानी के नेतृत्व वाले समूह के बीच सौहार्द को देखते हुए, परियोजना समझौता असंभव दिखता था। दोनों पक्षों के बीच बिना कोई बात हुए ऐसा संभव नहीं था।

पारंपरिक औद्योगिक समूहों ने जब बनर्जी के प्रति उदासीन रूख अपना रखा है, अडानियों ने हल्दिया डॉक पर एक बर्थ हासिल कर लिया है, और अंडाल हवाई अड्डे और उसके आसपास निवेश किया है, जहां इस औद्योगिक समूह ने जमीन का बड़ा हिस्सा खरीदा है।

अडानी राज्य में सीमेंट उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरने के लिए तैयार हैं। चोकर तेल और चावल का कारोबार करने वाला अडानी समूह बर्दवान और मिदनापुर में अलग-अलग मालिकों से चावल मिलें खरीद रहा है।

निजी क्षेत्र के अलावा, प्रधान मंत्री की सहमति अनेक परियोजनाओं को सहज ढंग से आगे बढायेगी जिनमें नेताजी सुभाष डॉक से दिल्ली रोड तक शामिल होंगे। एक अंडरपास सहित कई परियोजनाओं के सुगम मार्ग की सुविधा प्रदान करेगी। यह सब स्पष्ट संदेश है कि बनर्जी अब मोदी के साथ तनातनी को दूर करना चाहती हैं।

कभी प्रधानमंत्री की सबसे कटु आलोचक रही बनर्जी की नजरों से लाभांश की दृष्टि से राज्य में वाम दलों और कांग्रेस के खेमे में एक विश्वास घूम रहा है कि मोदी और बनर्जी के बीच एक समझौता हो गया है। मुख्यमंत्री द्वारा स्थिति सामान्य करने तथा मित्रवत संबंध कायम करने की एक पेशकश का गया है और लगता है कि उसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया है।

बनर्जी के पूर्व के एक कैबिनेट सहयोगी और विपक्ष के नेता सुभेंदु अधिकारी के अनुसार, यह ज्यादा कारगर नहीं होगा। भगवा खेमे की ऐसी प्रतिक्रिया स्वाभाविक है क्योंकि वे टेबल के नीचे दो विरोधियों के हाथ मिलाने की सच्चाई को स्वीकार नहीं कर सकता।

भले ही छापेमारी जारी रहती है – कभी धीमी गति से या कभी जोरदार ढंग से, मुख्यमंत्री ममता अब भी भगवा खेमे पर राजनीतिक प्रहार जारी रख सकती हैं, परन्तु यह लगभग स्पष्ट है कि प्रधान मंत्री मोदी अब ममता के राजनीतिक हमले के निशाने पर नहीं रहेंगे।

ममता के अनुयायी उन्हें इसके लिए गलत नहीं ठहरायेंगे क्योंकि वह उन्हें इस विचार को बेचने में सक्षम रहीं कि प्रधान मंत्री मोदी और राज्य में जिस भगवा खेमे का नेतृत्व सुभेंदु अधिकारी कर रहे हैं उनके बीच अंतर है। केंद्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं, और अधिकारी-शाह जोड़ी "छापे राज" का नेतृत्व कर रही है।

मोदी और शाह के बीच फर्क करने की रणनीति सोची समझी चाल है। तृणमूल प्रमुख ने दशकों पहले एनडीए कैबिनेट में मंत्री के रूप में इसे लागू किया था, और तब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधान मंत्री थे, जिन्हें उन्होंने भाजपा के कट्टर भगवा से अलग करने की कोशिश की थी।वाजपेयी को गलत पार्टी में सही आदमी के रूप में पेश किया गया था। लेकिन क्या इस रणनीति से ममता को लाभ मिलेगा। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा। (संवाद)