पहले भी बांग्लादेश भारत से अनाज की खरीद करता रहा है। भारत के अलावा व म्यान्मार, थाईलैंड और वियतनाम से भी अनाज की खरीद करता है। यहां बाढ़ के कारण फसलों का भारी नुकसान होता है। समुद्र से सटे इलाके और नीचे पड़ने वाले क्षेत्रों में अन्य प्रकार की प्राकृतिक विपदाएं भी आती रहती हैं। इन सबके कारण बांग्लादेश में अनाज उत्पादन पर असर पड़ता है और उसे अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निभैर रहना पड़ता है।
दो साल पहले दुनिया भर में अनाज के उत्पादन में कमी आ गई थी। इसके कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चावल, गेहूं व अन्य आवश्यक खद्य पदार्थों की कीमतें बहुत ज्यादा हो गई थीं। बांग्लादेश में तब भारी संकट पैदा हो गया था। अनाज की कमी के कारण उपभोक्ताओं को बाजार में अनाज भी नहीं मिल पर रहे थे और लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया था। उस समय उसने भारत पर दबाव डाला था कि वह उसे 5 लाख टन अनाज की आपूर्ति बिना समय गंवाए करे। उस समय अनाज संकट के साथ साथ विश्व के सामने आर्थिक मंदी का संकट भी चल रहा था। इसके कारण अन्य अनेक विकासशील देशों के साथ साथ बांग्लादेश की हालत भी खराब हो गई थी।
सौभाग्य से इस समय बांग्लादेश की हालत उस समय की तरह खराब नहीं है। सिद्र और आयला जैसी प्राकृतिक विपदाओं के बावजूद बांग्लादेश का भुगतान संतुलन खराब नहीं है। उसका विदेशी मुद्रा भंडार भी 11 अरब डालर से ज्यादा है। इधर भारत में भी अनाज उत्पादन की स्थिति बेहतर है। दोनों देश आर्थिक मंदी की समस्या से उबर चुके हैं।
अनाज उत्पादन के मोर्चे पर भी बांग्लादेश की हालत कोई खराब नहीं है, लेकिन उसे किसी विपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की खातिर अनाज का सुरक्षित भंडार चाहिए और इसके लिए ही वह भारत से अनाज का आयात करने जा रहा है। भारत से वह एक लाख टन चावल और 4 लाख टन गेहूं की खरीद करने जा रहा है। वह सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय व्यापार निगम और भारतीय खाद्य निगम की मार्फत इन दोनों अनाजों की खरीद करेगा। ढाका में होने वाली बैठकों में कीमत व अन्य मसलों को तय कर लिया जाएगा।
बांग्लादेश का एक प्रतिनिधि मंडल कुछ दिन पहले नई दिल्ली की यात्रा पर था। उसी यात्रा के दौरान दोनों देशो के बीच अनाज की उस खरीद बिक्री पर शुरुआती बात हुई थी। भारत का एक प्रतिनिधिमंडल अब ढाका जाएगा और आगे की बातचीत वहां होगी। (संवाद)
बांग्लादेश भारत से अनाज खरीदेगा
आशीष बिश्वास - 2010-07-30 12:17
कोलकाताः ढाका स्थित सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश आने वाले दिनों में भारत से चावल और गेहूं की खरीद करेगा।