इस अवसर पर श्री राजीव गांधी के जीवन-दर्शन पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।
मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा0 योगेन्द्र मकवाना, जो प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी और श्री राजीव गांधी के मन्त्रिमण्डल में भी मंत्री रहे, ने नेहरू परिवार से अपनी नजदीकियों और उनके साथ किए गए कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के कारण ही आज भारत आधुनिक सूचना तंत्र के क्षेत्र में इतना आगे हो पाया है।
वरिष्ठ पत्रकार श्री विजय कुमार मधु ने कहा कि राजीव गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, और श्रीमती इन्दिरा गांधी ने देश को मार्डन इण्डिया के रूप में स्थापित किया। आज हम जी-8 और जी-20 जैसे समागम में अपनी उपस्थिति इसी कारण दर्ज करा पा रहे हैं। वर्तमान प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह भी उन्हीं के मार्ग पर चलकर ही भारत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अमरीका, रूस, जर्मनी फ्रांस तथा चीन के साथ आणविक शक्ति के मुकाबले में भी भारत खड़ा है।
वीर अर्जुन की वरिष्ठ पत्रकार सुश्री सीमा किरण ने भी राजीव गांधी की महिला सशक्तिकरण की नीति पर जोरदार वक्तव्य दिया।
पुरस्कार प्राप्त करने वालों में शामिल हैं - सुरेन्द्र सिंह देहाती राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय खाद्य मजदूर संघ, श्री जी.एन.भट्ट संयुक्त निदेशक राजस्थान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, सुश्री साधना सिंह सीईओ अभी अभी चैनेल, सुश्री सीमा किरण वरिष्ठ पत्रकार वीर अर्जुन, सुश्री नाजिया अल्वी स्वतन्त्र पत्रकार, सुनील डोगरा, छायाकार पंजाब केसरी, ईश्वर गुप्ता समाजसेवी, श्रीमति सुनील शर्मा अध्यक्ष ज्योति, नेहा शर्मा एवं संगीता शर्मा वरिष्ठ विधि संवाददाता यूनीवार्ता।
भारत
राजीव गांधी जन्मोत्सव पर पॉलीवुड मीडिया एक्सीलेंसी आवार्ड
विशेष संवाददाता - 2010-08-21 10:42
नई दिल्लीः दिवंगत प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के जन्मोत्सव पर तीन समाजसेवियों और सात पत्रकारों को त्रिवेणी कला संगम में पॉलीवुड मीडिया एक्सीलेंसी आवार्ड प्रदान किये गये। पुरस्कार वितरण पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ योगेन्द्र मकवाना ने किया। पुरस्कार के तहत ट्राफियां प्रदान की गयीं।