यह परियोजना आपदा जोखिम शमन के मामले में प्रथम पहल है जिसे देश में भविष्य में संभावित आपदाओं से होने वाली जनहानि और सम्पत्ति के नुकसान को कम करने के लिए कार्यान्वित किया जाएगा। इसके लिए विश्व बैंक 1198.44 करोड़ रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। 298.27 करोड़ रूपए की शेष धनराशि आंध्र और ओडीशा राज्य सरकारों द्वारा प्रदान की जाएगी।
राज्यों में इन प्रस्तावित निवेशों से समुदाय की सुरक्षा के लिए तटीय बुनियादी ढांचे को मजबूती के साथ उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के अलावा चेतावनी और शीघ्र कार्यवाही के मामले में सुधार होगा। इस परियोजना से ओडीशा में 5.60 लाख लोगों और आंध्र प्रदेश में 5.50 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे ओडीशा में 38,296 हेक्टेयर और आंध्रप्रदेश में 12,640 हेक्टेयर भूमि की सुरक्षा में भी मदद मिलेगी।
भारत
आंध्र प्रदेश और ओडीशा में राष्ट्रीय चक्रवात जोखिम शमन परियोजना चरण-1 के लिए 1496.71 करोड़ रुपये
विशेष संवाददाता - 2011-01-06 16:47 UTC
नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज आंध्र प्रदेश और ओडीशा के तटीय इलाकों में रहने वाले आमतौर पर गरीब समुदाय की समस्याओं को दूर करने के लिए 1496.71 करोड़ रूपए की अनुमानित लागत की केन्द्र प्रायोजित राष्ट्रीय चक्रवात जोखिम शमन परियोजना (एनसीआरएमपी) के पहले चरण के कार्यान्वयन को स्वीकृति दे दी है। परियोजना का उद्देश्य चक्रवातों से होने वाली हानि को न्यूनतम करना और बुनियादी सुविधाओं और लोगों को आपदा से हुए नुकसान से निबटने में मदद करना है।