एलपीजी सरेंडर की शर्त: क्या यह सही दिशा है?
पीएनजी को बढ़ावा या उपभोक्ता अधिकारों पर प्रहार?
-
2026-04-14 12:14 UTC
हाल के दिनों में केंद्र सरकार द्वारा पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) को बढ़ावा देने के नाम पर जो कदम उठाए गए हैं, उन्होंने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। कई जगहों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि एलपीजी उपभोक्ताओं को 90 दिन के भीतर पीएनजी में शिफ्ट होने के नोटिस दिए जा रहे हैं, और इसके बाद एलपीजी कनेक्शन समाप्त करने की बात कही जा रही है। साथ ही यह भी संकेत है कि जिन घरों में पीएनजी उपलब्ध है, उन्हें एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। पहली नजर में यह नीति ऊर्जा प्रबंधन और आयात कम करने की दिशा में एक कदम लगती है, लेकिन इसके पीछे छिपे व्यावहारिक और उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े सवाल कहीं ज्यादा गंभीर हैं।