लालू के बेटों में घमसान
तेज प्रताप ने बनाया समानांतर छात्र संगठन
-
2021-09-07 09:41 UTC
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने छात्र जनशक्ति परिषद के नाम से एक अलग संगठन का गठन कर लिया है और इसके साथ ही राजद अध्यक्ष के दोनों बेटों के बीच चल रहा शीतयुद्ध एक नये दौर में पहुंच गया है। कहने की जरूरत नहीं कि इस युद्ध में छोटे भाई तेजस्वी अपने बड़े भाई पर बहुत ज्यादा भारी पड़ रहे हैं, क्योंकि पिता लालू ने अपना पूरा वजन उनके साथ कर रखा है। यही कारण है कि तेज प्रताप एक हारती हुई लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसमें उनकी जीत की दूर दूर तक कोई संभावना नहीं दिख रही है।