मध्यप्रदेश में भूमि अधिग्रहण का नया ढांचा: मुआवजे से आगे की चुनौती
चार गुना मुआवजा और जमीन का सवाल: क्या बदलेगा जमीनी हालात
-
2026-04-24 13:27 UTC
मध्यप्रदेश में हाल ही में भूमि अधिग्रहण को लेकर सरकार द्वारा घोषित नए प्रावधानों ने किसानों, नीति विशेषज्ञों और आम नागरिकों का ध्यान खींचा है। नए प्रावधानों में यह बताया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिग्रहण की स्थिति में किसानों को बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। यह व्यवस्था मूलतःभूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013के अनुरूप है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अधिक मुआवजे का सिद्धांत पहले से निहित है, लेकिन राज्यों में इसके क्रियान्वयन में अंतर देखने को मिलता रहा है।