पंचायत चुनाव उत्तर प्रदेश में कोरोना का सुपर स्प्रेडर बन सकता है
सीपीआई अतुल अंजान ने कोविड प्रबंधन के घ्वस्त होने के लिए योगी सरकार को कोसा
-
2021-04-21 10:18 UTC
लखनऊः भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश में अराजक स्थिति के लिए राज्य प्रशासन के पतन को जिम्मेदार ठहराया है। अतुल अंजान ने कहा कि जब इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दूसरी लहर की गंभीरता के बारे में चेतावनी दी थी तो स्थिति से निपटने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से कोई तैयारी नहीं की गई।