निवेश, कृषि और महिला सशक्तीकरण: वादों की निरंतरता
हंगामे के साथ शुरू हुआ मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र
-
2026-02-16 11:38 UTC
मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। इस बार प्रदेश में कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनको लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। अमानक कफ सिरप से बच्चों की मौत हो या फिर दूषित पानी से इंदौर में हुई मौत का मामला हो, विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा करने की तैयारी में है। सरकार इस वर्ष ‘किसान कल्याण वर्ष’ मना रही है, लेकिन प्रदेश में समर्थन मूल्य, फसल बीमा भुगतान और प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान जैसे सवाल अभी भी मौजूद हैं। यदि विपक्ष इन मुद्दों को ठोस तथ्यों के साथ उठाता है तो वह अपनी कमजोर होती राजनीतिक छवि से बाहर निकल सकता है। सत्र के पहले दिन ही राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर हंगामा किया, जिससे यह संकेत मिल गया कि यह सत्र केवल औपचारिक नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से टकरावपूर्ण होने वाला है।