त्रिपुरा में जनजातीय परिषद के चुनाव में शांति को खतरा
अलग टिपरालैंड की मांग जोर पकड़ रही है
-
2021-03-25 10:09 UTC
इस वर्ष के त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद का आम चुनाव पिछले चुनावों से काफी अलग हैं। अतीत के विपरीत, इस बार के चुनाव राज्य में सभी प्रमुख दलों के साथ होने वाले बहुस्तरीय मुकाबले हैं जो निर्णायक आदिवासी निकाय चुनावों में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में कूद रहे हैं।