राज्यसभा में बहुमत के लिए भाजपा को अभी लंबा इंतजार करना होगा
पिछले तीन दशकों से उच्च सदन में किसी पार्टी का बहुमत नहीं
-
2020-06-23 10:20 UTC
अपनी तमाम हिकमत अमली के बावजूद केंद्र सहित कई राज्यों में सत्तारुढ भारतीय जनता पाटी इस समय राज्यसभा में बहुमत ही नहीं, बल्कि 100 सीटों के आंकडे से भी दूर है। आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों के लिए हाल ही में हुए द्विवार्षिक चुनाव के बाद भी संसद का यह उच्च सदन त्रिशंकु स्थिति में बना हुआ है। यानी किसी भी पार्टी या गठबंधन का यहां फिलहाल बहुमत नहीं है। राज्यसभा में यह स्थिति पिछले तीन दशक से बनी हुई है और आगे कब तक बनी रहेगी, कुछ कहा नहीं जा सकता।