रुपये की भारी गिरावट के जोखिमों को नजरअंदाज कर रहे मुख्य आर्थिक सलाहकार
समस्या को गंभीरता से लें अन्यथा भारतीय अर्थव्यवस्था को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी
-
2025-12-05 10:34 UTC
बुधवार, 3 दिसंबर, 2025 को जब भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मुंबई बाजार में गिर रहा था, जो सुबह के कारोबार में 89.96 रुपये पर खुलने के बाद गिरते हुए 90 रुपये प्रति डॉलर के निशान को पार करते हुए 90.29 के नए निचले स्तर पर पहुंच गया, विश्लेषक संकटग्रस्त रुपये के लिए अगले स्तर 92-93 रुपये प्रति डालर का अनुमान लगा रहे थे। उसी समय भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन उसी शहर में एक उद्योग कार्यक्रम में साहसपूर्वक कह रहे थे, "यह अगले साल वापस आएगा। अभी, यह हमारे निर्यात या मुद्रास्फीति को नुकसान नहीं पहुंचा रहा है। मैं इसे लेकर अपनी नींद नहीं खो रहा हूं। अगर इसका मूल्यह्रास अभी करना है तो शायद यह सही समय है।"