खालिदा जिया की मौत से बीएनपी को मिल रहा 12 फरवरी के चुनावों में लाभ
जुलाई क्रांति की पार्टी एनसीपी ने जमात के साथ गठबंधन कर उद्देश्य से किया धोखा
-
2026-01-05 12:56 UTC
पड़ोसी बांग्लादेश में, राजनीतिक घटनाक्रम कई बार अप्रत्याशित मोड़ लेते हैं, लेकिन जुलाई क्रांति का नेतृत्व करने वाले छात्र संगठन की पार्टी एनसीपी और कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी के बीच नवीनतम गठबंधन ने उन प्रगतिशील ताकतों को चौंका दिया है जिन्होंने उस विद्रोह का समर्थन किया था जिसके कारण 5 अगस्त, 2024 को शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार गिर गई थी।