भारत: पंजाब
अकाली दल अनदेखी कर रहा है बवंडर को
कांग्रेस दे रही है बड़ी चुनौती
-
2015-12-02 09:40 UTC
पिछले कुछ दिनों के दौरान पंजाब में घटी घटनाओं ने कुछ ऐसे सवाल खड़े कर दिए हैं, जो आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति को प्रभावित करेंगे। इस समय तो प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाला शिरोमणि अकाली ने रक्षा की आक्रामक नीति अपना रखी है। पर सवाल उठता है कि उसने पिछले दिनों जो राजनैतिक जमीन खोई है, क्या उसे फिर से वापस पा सकेगा? अकाली दल सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रहा है। उसके प्रशासन से भी लोग नाखुश हैं। कुप्रशासन के कारण अकाली दल के अपने समर्थक असंतुष्ट हैं। सिख किसान अकाली दल के मुख्य आधार हैं और उस आधार में ही सरकार के खिलाफ आक्रोश देखा जा सकता है।