भारत
अतीत अभी भी परेशान कर रहा है जयललिता को
क्या सुप्रीम कोर्ट हाई कोर्ट के फैसले को पलट देगा?
-
2015-06-27 04:10 UTC
जयललिता ने यदि सोचा था कि कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले के बाद उनकी समस्या समाप्त हो गई है, तो वह गलत साबित हो गईं हैं। अभी भी तलवार उनके सिर पर लटक रही है, क्योंकि कर्नाटक सरकार ने हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय किया है। उसके बाद जयललिता के राजनैतिक कैरियर पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। यदि सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के उस फैसले को निरस्त कर दिया था, तो जयललिता एक बार फिर वहीं पहुंच जाएगी, जहां वह सेसन कोर्ट के फैसले के बाद पहुंची थी।