दिल्ली में 25 होगा से निःशक्त कन्याओं का निःशुल्क आॅपरेशन
- 2014-09-10 14:37 UTCनई दिल्ली । नारायण सेवा संस्थान के तत्वाधान में नेकीराम गुप्ता पार्क के समीप स्थित अग्रवाल भवन (पूर्वी पंजाबी बाग) नई दिल्ली में आगामी 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2014 तक विशाल निःशुल्क मां दुर्गा स्वरूपा निःशक्त कन्या शल्य चिकित्सा एवं पूजन शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसका समापन 201 निःशक्त कन्याओं के पूजन के साथ 2 अक्टूबर को होगा।