भारत
आरएसएस प्रमुख का भाषण में राम मन्दिर का जिक्र नहीं
- 2014-10-08 16:42 UTCसेक्युलर ब्रिगेड भी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी के दिन दिए गए भाषण से निराश हैं। वह भाषण दूरदर्शन पर सीधा प्रसारित किया गया था। पर उनके निराशा का सबब सीधा प्रसारण नहीं है, बल्कि उस भाषण में कुछ बातों का जिक्र नहीं किया जाना है। उदाहरण के लिए उसमें अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मन्दिर के निमार्ण को कोई उल्लेख नहीं था। इसके साथ ही लव जेहाद के बारे में भी उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। मुस्लिम विरोधी बातें कर हिंदुओं के समर्थन को हासिल करने की रणनीति पर आरएसएस काम करता रहा है, पर इस उसके प्रमुख के भाषण में मुस्लिम विरोध गायब था।