भारत
कांग्रेस की आलोचना पर बीजेपी में छटपटाहट
बीजेपी का दावा गरीबों,किसानों व भूमिहीनों की चिंता की गयी है बजट में
-
2014-07-11 13:42 UTC
नई दिल्ली। कांग्रेस की आम बजट पर तीखी प्रतिक्रिया से बीजेपी में तिलमिलाहट है। आम बजट की खूबियों की मीडिया में ढिंढोरा पीटने के बावजूद बीजेपी केा इस बात की तकलीफ है कि कांग्रेस ने इसे यूपीए सरकार के बजट का नकल बताया है तथा आलोचना में यहां तक कहा है कि इसमें किसानों ,गरीबों व भूमिहीनों की चिंता नहीं की गयी है।