अभी भी हो सकती है लालू की वापसी
बहुत कुछ उनकी रणनीति पर निर्भर करता है
-
2013-10-05 02:32 UTC
लालू यादव इस समय रांची के बिरसा मुंडा जेल में कैदी नंबर 3312 बने हुए है और अपने भविष्य की अनिश्चितता के साथ जी रहे हैं। पिछले सोमवार को अदालत ने उन्हें 37 करोड़ रुपये की घपलेबाजी के एक मुकदमे मंे साजिशकर्ता होने को दोषी पाया और गुरूवार को उन्हें 5 साल के सश्रम कारावास की सजा सुना दी। वह मामला 1996 में प्रकाश में आया था। इस सजा के कारण लालू लोकसभा की अपनी सदस्यता भी खो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में पिछले 10 जुलाई को कहा था कि यदि कोई सांसद या विधायक दो साल की सजा पाता है, तो उसकी सदस्यता तुरंत समाप्त हो जाएगी।