चौहान पर डाल रहे हैं अपने ही दबाव
कांग्रेस इसका फायदा उठाने में हो रही है विफल
-
2013-04-17 09:35 UTC
भोपालः यह हमेशा से होता आ रहा है। जब कभी किसी राज्य या केन्द्र में चुनाव होने होते हैं, तो संगठित दबाव समूह अपनी मांगों को लेकर सामने आ जाते हैं और सरकार पर उन्हें पूरा करने के लिए दबाव डालने लगते हैं। मध्य प्रदेश में भी यही हो रहा है, क्योंकि यहां आगामी नवंबर महीने में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं।